पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद के जे अल्फोंस (BJP MP Alphons) का कहना है कि चाहे रिलायंस हो, अंबानी हो या अडाणी (Adani- Ambani) या फिर कोई और, उनकी पूजा (worshipped) होनी चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि वो इस देश में रोजगार मुहैया कराते हैं.
गुरुवार को राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान अल्फोंस ने ये बातें कही. जिसपर राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा सहित विपक्ष के अन्य नेताओं ने विरोध किया. इसके बाद भी अल्फोंस ने कहा कि आप मुझ पर पूंजीपतियों का मुखपत्र होने का आरोप लगा सकते हैं. लेकिन इस देश में पैसा बनाने वाले हर उद्योगपति रोजगार पैदा करता है. उनका सम्मान करने की जरूरत है.