Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि देश में लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता है. मंगलवार को नालंदा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि चुनाव समय पर हो, केंद्र सरकार पहले भी कर सकते हैं. यह बात हम सात-आठ महीने से कह रहे हैं कि यह लोग पहले भी लोकसभा चुनाव कर सकते हैं.
केंद्र पर साधा निशाना
वहीं जातीय गणना को लेकर केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हलफनामा दायर करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनगणना कराना केंद्र का काम है. राज्य में जातीय गणना का करीब-करीब काम पूरा हो गया है. हम लोग बराबर यह मांग कर रहे थे. जब केंद्र ने नहीं किया तब हमने बिहार में जाति आधारित गणना शुरू करवाया. नीतीश कुमार ने कहा कि जाति गणना के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है. ताकी हर जाति के विकास के लिए काम किया जा सके.
बता दें कि इससे पहले 'इंडिया' गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक पर नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया है कि मुझे कोई पद नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने पहले बोला है. मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. हमारा मकसद है कि सब लोग एकजुट हों.