On This Day in History 3 Dec: भोपाल गैस त्रासदी, हॉकी के जादूगर की बरसी, जानिए आज का इतिहास

Updated : Dec 02, 2023 22:50
|
Rupam Kumari

On This Day in History 3 Dec: इतिहास का हर एक दिन कई घटनाओं को अपने में समेटे रहता है. ये अच्छी भी होती हैं और बुरी भी. 3 दिसंबर का इतिहास भोपाल गैस त्रासदी की वो काली रात के लिए जाना जाता है जब 1984 को भोपाल में मौजूद यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ.

इस हादसे (Bhopal Gas Tragedy) में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि हजारों लोग घायल हुए. कई अजन्मे बच्चे इस दुनिया में आने से पहले ही चल बसे. इसने न जाने कितनी पीढ़ियों को अपनी काली परछाई में दबोचे रखा. इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है

इतिहास का दूसरा अंश भारत में सती प्रथा के खात्म से जुड़ा हुआ है. दरअसल 1829 में आज के ही दिन वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई थी. सती प्रथा एक ऐसी कुप्रथा थी जिसमें पति के निधन के बाद उसकी पत्नी को जीते जी पति के साथ चिता में जलने के लिए मजबूर किया जाता था.

उसके खिलाफ ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय समेत कई समाज सुधारकों ने आवाज उठाई और आन्दोलन चलाया जिसके बाद तत्कालीन अंग्रेजी सरकार को सती प्रथा को रोकने के लिये कानून बनाने पर विवश होना पड़ा और 1829 में सती प्रथा रोकने का कानून पारित किया गया

 इतिहास का तीसरा अंश हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ा हुआ है. 1979  में आज के ही दिन उनका निधन हुआ था. 1905 में इलाहाबाद में पैदा हुए ध्यान चंद सिंह आर्मी में भर्ती होने के बाद हॉकी खेलने लगे. रात में प्रैक्टिस करने के कारण ही उनके साथियों ने उनका नाम चांद रख दिया था. ध्यान चंद ने 1928, 1932 और 1936 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तीनों ही बार भारत ने ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता. दुनिया के सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यान चंद ने अतंरराष्ट्रीय हॉकी में 400 गोल दागे

3 दिसंबर की अन्य घटनाएं 

1882 : महान चित्रकार नन्दलाल बोस का जन्म 
1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म.
1889 : खुदीराम बोस का जन्म. भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी.
1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए.
1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म.
1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त.
1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की. युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई.
1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन.
1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया.
1982 : भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म.
1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत हुई थी और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार हुए थे. इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है.
2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन

On This Day in History 2 Dec: आज हुआ था पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, गेटवे ऑफ़ इंडिया से भी जुड़ा है इतिहास

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?