On This Day in History 26 Nov: हर दिन का इतिहास अपने आप में कई अहम घटनाओं को समेटे रहता है लेकिन 26 नवंबर भारत के इतिहास में उस काले दिन के लिए दर्ज है जब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. 26 नवंबर 2008, ये वो दिन था जब देश दहल उठा. मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस जैसे कई अहम स्थानों पर पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने हमले कर 166 लोगों की जान ले ली. इस हमले में 600 से ज्यादा लोग घायल हुए. इस दौरान 9 आतंकियों को मार गिराया गया और अंत में एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा गिरफ्तार किया गया उसे बाद में फांसी की सजा मिली. इस हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, मुंबई पुलिस के अशोक कामटे और विजय सालसकर जैसे जांबाजों ने अपनी जान देश पर न्योछावर कर दी.
इतिहास का दूसरा अंश आजाद भारत के लिए बने संविधान से जुड़ा हुआ है. 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर पूरा हुआ और इसे संविधान सभा द्वारा अपनाया गया. इसी दिन की याद में हर साल हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते हैं. इसका मकसद जनता में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना है.
इतिहास का तीसरा अंश देश श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन से जुड़ा हुआ है. 1921 में 26 नवंबर को ही वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ था. इन दिन को नेशनल मिल्क डे के रूप में भी मनाया जाता है. नेशनल डेयरी एसोसिएशन ने साल 2014 में वर्गीज कुरियन के जन्मदिवस को नेशनल मिल्क डे के रूप में मनाने का फैसला किया था. डॉ. वर्गीज कुरियन ने भारत में 'ऑपरेशन फ्लड' (Operation Flood) की की शुरुआत की थी. जिसकी वजह से देश को दुग्ध उत्पादन में नई उड़ान मिली
2002 में आज ही के दिन बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गए थे।
1997 में 26 नवंबर को ही पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलंबित किया था।
1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में तय किया था कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
1990 में 26 नवंबर के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
1984 में आज ही के दिन इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को दोबारा स्थापित किया था।
1960 में 26 नवंबर के दिन ही भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरू हुई थी।
1949 में आज ही के दिन आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने साइन किए थे।
1949 में 26 नवंबर के दिन ही देश का सर्वोच्च कानून हमारा संविधान अंगीकार किया गया था।
1932 में आज ही के दिन महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे।
1921 में 26 नवंबर के दिन ही देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ था।
1885 में आज ही के दिन पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई थी