On This Day in History 23 July: आज के दिन रखी गई थी 'आकाशवाणी' की नींव, चंद्रशेखर आजाद का हुआ था जन्म

Updated : Jul 23, 2023 06:26
|
Garima Singh

On This Day in History 23 July:  हर दिन का अपना इतिहास होता है. इतिहास के पन्नो को पलट कर देखेंगे तो पाएंगे कि महज एक तारीख अपने आप में पूरी कहानी बयान करती है. आइये बताते हैं आपको 23 जुलाई के इतिहास के बारे में... आज ही के दिन साल 1906 में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था. जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दी थी. आजाद बेहद कम उम्र में आजादी की लड़ाई का हिस्सा बने थे और आखिरी दम तक लड़ें थे. 


23 जुलाई का दिन सूचना और प्रसारण की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है. आज ही के दिन साल 1927 में आकाशवाणी की नींव रखी गई थी. उस समय इसका नाम भारतीय प्रसारण सेवा यानी (इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन) रखा गया था जो आगे चलकर ऑल इंडिया रेडियो और फिर 1957 में 'आकाशवाणी' के नाम से जाना जाने लगा. 

अगर बात करे विश्व के इतिहास की तो 23 जुलाई 1829 को अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था. कहा जाता है कि ये आगे चलकर टाइपराइटर के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ. 


23  जुलाई का इतिहास 

1555: सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा था. 

1856: गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ. 

1877: हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई

1881: अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की. 

1898: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ था. 

1903: मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची थी. 

1920: ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया. 

1932: भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ था. 

2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं थी. 

2005: मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए थे.

2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए.

2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका का लक्ष्मी सहगल निधन

2016: भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन

ये भी पढ़ें : US News: 200 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, देखें वीडियो...

History

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?