On This Day in History 13 Feb: 13 फरवरी का दिन देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू को याद करने का दिन है. 13 फरवरी साल 1879 को सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ. उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.
देश की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू एक महान कवयित्री भी थीं. उन्होंने 12 साल की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर दिया था. उनकी कविताओं से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी.
ये भी पढ़ें: Baat Aapke Kaam Ki: 18 साल से कम उम्र में भी बन सकता है पैन कार्ड, यहां जानें क्या ही तरीका?
इसके अलावा भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के शानदार काम के लिए 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया. देश की आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया. इस तरह सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल बनीं और अपने निधन (1949) तक वे इसी पद पर रहीं.
इतिहास का दूसरा अंश आज की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ा है. 13 फरवरी 1931 को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने दिल्ली का उद्घाटन देश की नई राजधानी दिल्ली के रूप में किया था. नई दिल्ली की आधारशिला तत्कालीन सम्राट जॉर्ज पंचम ने 1911 में दिल्ली दरबार में रखी थी. इससे पहले भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) थी.
इतिहास के तीसरे और आखिरी अंश में अंतरिक्ष जगत की बात होगी. वो साल था 2001 और तारीख थी 12 फरवरी. इस दिन अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतरा था.