On This Day in History 11 September: आज ही के दिन अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुआ था आतंकी हमला

Updated : Sep 10, 2023 23:46
|
Editorji News Desk

Today History: देश-दुनिया के इतिहास (History) में 11 सितंबर की तारीख एक ऐसी बड़ी घटना से जुड़ी हुई है, जिसने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को हिलाकर रख दिया था. ये काला दिन (black day) आज भी लोगों के जेहन में ताजा है और उस दिन को याद कर लोग सहम जाते हैं.

11 सितंबर, 2001 को आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) पर दो अगवा किए गए विमानों से हमला बोल कर तबाही मचाई थी. इस आतंकी हमले में करीब 3 हजार लोगों की जान गई थी. इस आतंकी हमले को अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन ने अंजाम दिलवाया था. बाद में अमेरिका ने उसकी हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें : G20 Summit: कोणार्क चक्र, नालंदा और साबरमती, जानिए कैसे पीएम ने विश्व को भारतीय संस्कृति से कराया रूबरू

भारत के इतिहास में भी आज का दिन बेहद खास है. आज के दिन को स्वामी विवेकानंद के उस ओजस्वी भाषण के लिए याद किया जाता है. जो हर एक भारतीय के लिए गर्व है. 11 सितंबर 1893 को शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने जैसे ही 'सिस्टर्स एंड ब्रदर्स ऑफ अमेरिका' कहकर अपना भाषण शुरू किया, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा था. यह पहला मौका था, जब पश्चिम का सामना पूरब के धर्माचार्य से हो रहा था. उस समय पश्चिमी देशों के सामने भारतीय संस्कृति और दर्शन नया नया ही था. विवेकानंद के इस बहुचर्चित भाषण ने भारत की छवि को नया आयाम दिया...

आज ही के दिन 11 सितंबर, 1906 को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन शुरू किया था. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में अहिंसा आंदोलन को चिह्नित करने के लिए सत्याग्रह शब्द गढ़ा था.
11 सितंबर का इतिहास
1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।
1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1922 : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल की शुरूआत।
1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन।
1951 : फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला।
1961 : विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
2001: अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया।
2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।
2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

On This Day in History

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?