On This Day in History 1 Aug: भारत की आजादी की लड़ाई (freedom struggle) में आज दिन के अलग मायने हैं. आज ही के दिन साल 1920 में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने सम्पूर्ण देशवासियों संग मिलकर असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Movement) की शुरुआत की थी. इस आंदोलन की प्रबलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपिता के एक आवाज पर पुरे देश में क्रांति की ज्वाला भड़क उठी. विद्यार्थियों ने कॉलेज जाना छोड़ दिया, मजदूर हड़ताल पर चले गए, हुक्मरानों के घर काम करने वालों ने काम करने से मना कर दिया, यहीं क्रांति का वो आगाज था जहां से ब्रिटिश हुकूमत की नींव डगमगाने लगी.
आज का इतिहास भारत के पड़ोसी देश पकिस्तान के इतिहास (history of pakistan) में भी खास महत्व रखता है. आज ही के दिन यानी 1 अगस्त साल 1960 में पकिस्तान की राजधानी को कराची से बदलकर इस्लामाबाद (Change capital from Karachi to Islamabad) कर दिया गया था.
अंतरिक्ष विज्ञान की नजर से भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज के दिन साल 1995 में हब्बल टेलिस्कोप (hubble telescope) ने शनि के एक और उपग्रह (Another moon of Saturn) की खोज की थी. मालूम हो अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा मान्यता प्राप्त शनि के कुल 145 चंद्रमा है.
देश दुनिया में 1 अगस्त का इतिहास
1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया.
1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू.
1916: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की
1920: विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ.
1932: हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म.
1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया.
1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया.
1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना की गई.
1975: दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं.
2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता.
2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की.
2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते.