Nobel Prize 2023: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, जानिए कितनी है इनाम राशि

Updated : Oct 03, 2023 18:37
|
Editorji News Desk

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत सोमवार से हो गई है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से भौतिकी या फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है. फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार इस बार पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौस और एने लुइलिये को सेकेंड के बहुत छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन4 का अध्ययन करने के लिए दिया जाएगा. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने मंगलवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की.

 

कल से ही हुई शुरुआत

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत सोमवार से हुई है. अब बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 9 अक्तूबर को की जाएगी.

ये भी देखें: Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा, जानें किन तीन वैज्ञानिकों को मिला सर्वोच्च सम्मान

कितनी है इनाम राशि 

पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है.आपको बता दें कि साल 1896 में उनका निधन हो गया था.

Nobel Peace Prize

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?