Morning News Brief: चीन के झेजियांग में रोज कोरोना के 10 लाख केस, उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी

Updated : Dec 28, 2022 07:41
|
Editorji News Desk

Top 10 News Headlines Today : editorji के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें. जहां आप खुद को सभी ताजा हेडलाइन्स के साथ रख पाएंगे अपडेट. जानिए एक क्लिक पर देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें

 

1. China के झेजियांग प्रांत में कोरोना का कहर 

चीन के झेजियांग प्रांत (Zhejiang Province) में हर दिन करीब 10 लाख कोरोना (Corona) के मामले सामने आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि यहां जल्द ही दोगुने केस यानी 20 लाख मामले आ सकते हैं. हालांकि यहां कोरोना से मौत के आंकड़े रिकॉर्ड नहीं किए जा रहे हैं.

2. India के 9 जिलों में संक्रमण दर 5%  से अधिक

देश में रविवार को कोरोना के 227 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर (Infection Rate) 0.18% दर्ज की गई. लेकिन देश के 9 जिलों में संक्रमण दर 5% से अधिक दर्ज की गई. जबकि 3 जिलों में संक्रमण दर 10% से भी ज्यादा है.

3. Congress नेता जयराम रमेश के सनसनीखेज आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने केंद्र सरकार (Union Governent) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बातचीत करने वालों से इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से बीजेपी सरकार (BJP Government) घबराई हुई है.

4. कांग्रेस के आरोपों पर BJP का तीखा पलटवार

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी संग बातचीत करने वालों से IB की पूछताछ वाले कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी (BJP) ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता नलिन कोहली (Nalin Kohli) ने कहा हैं कांग्रेस अनाप-शनाप आरोप लगा रही है, जिसका कोई मतलब नहीं है.

5. गुजरात चुनाव में जीत पर Amit Shah का बड़ा बयान

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस जीत का 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे पूरी राजनीतिक तस्वीर बदलेगी. 

इसे भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 लाख रु की लूट, सोना छीनने वाले 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

6. बीजेपी नेता Dilip Ghosh का विवादित बयान

पश्चिम बंगाल (West Bengal) बीजेपी के सीनियर नेता दिलीप घोष का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने पार्टी समर्थकों से कहा कि अगर TMC के पंचायत सदस्य विकास के लिए दिए गए पैसों का हिसाब न दें, तो उन्हें पेड़ों से बांध देना चाहिए.

7. Delhi समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप पढ़ता ही जा रहा है. IMD के मुताबिक अगले 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं. दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है. साथ ही आज के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है.

8. Ghulam Nabi Azad ने बताया कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का फॉर्मूला

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) की सुरक्षा का फॉर्मूला सुझाया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की स्थिति में सुधार होने तक उनका जम्मू (Jammu) में अस्थाई ट्रांसफर कर देना चाहिए. 

9. Bangladesh पर सीरीज जीत का भारत को मिला बड़ा फायदा!

भारत ने दूसरे टेस्ट (Second Test) में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया. इस जीत के साथ ही 58.93 की विनिंग पर्सेंटेज (Wining Percentage) के साथ टेबल में भारत ने दूसरा स्थान बरकरार रखा. इससे भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) खेलने की दावेदारी मजबूत हो गई है. 

10. Tunisha Sharma मौत मामले में 4 दिन की पुलिस हिरासत में शीजान खान

तुनिशा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को मुंबई (Mumbai) की वसई कोर्ट (Vasai Court) ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 28 दिसंबर तक शीजान खान पुलिस कस्टडी में रहेंगे और उनसे पूछताछ की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Tunisha Death Case update: तुनिशा मौत मामले में 'लव जिहाद' का कोई एंगल नहीं, ब्रेकअप सुसाइड की वजह

cold wavesChinaCoronaMorning News Brief

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?