महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में पोर्श कार दुर्घटना में शामिल teenage driver के ब्ल्ड सैंपल्स में कथित हेरफेर के मामले में सरकारी ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.
Medical Education Commissioner राजीव निवतकर ने सोमवार को आदेश जारी कर ग्रांट मेडिकल कॉलेज और जे जे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की डीन डॉ. पल्लवी सपले को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया. अन्य सदस्यों में ग्रांट मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. गजानन चव्हाण और छत्रपति संभाजी नगर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सुधीर चौधरी शामिल हैं.
अहम ये है कि ये समिति मंगलवार को पुणे का दौरा करेगी. आदेश के मुताबिक आयुक्त ने ससून जनरल अस्पताल के डीन डॉ. विनायक काले को भी जांच में समिति का सहयोग करने का निर्देश दिया है.