Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर से पार्टी के नेता और विधायक मोहन यादव तो राज्य का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया. इससे पहले चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान के घर भी गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे. जहां दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी.
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शानदारी जीत हासिल की है. जिसके बाद पार्टी में लंबा मंथन का दौर चला और सोमवार 11 दिंसबर को विधायक दल की बैठक में पार्टी ने मोहन यादव को राज्य का मुख्यमंत्री मनोनीत किया है. गौरतलब है कि एमपी में मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे.