Uttar Pradesh: कानपुर में कारोबारी को पुलिसवालों ने लूटा, 2 दारोगा एक सिपाही सस्पेंड

Updated : Feb 26, 2023 10:30
|
Editorji News Desk

Uttar Pradesh: : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर खाकी दागदार हुई है. कानपुर में दो दारोगा और एक सिपाही (UP police) ने मिलकर एक हार्डवेयर कारोबारी से 5.30 लाख रुपये लूट लिये. कारोबारी के विरोध करने पर उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी और पीटा भी. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कराई, तो मामला सही मिला. फिलहाल तीनों पुलिसवालों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अब तीनों की बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है.

बता दें कि सिकंदरा कानपुर देहात निवासी हार्डवेयर कारोबारी सत्यम शर्मा बुधवार की रात आठ बजे 5.30 लाख रुपये लेकर उन्नाव से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में कारोबारी को डीसीपी वेस्ट कार्यालय (स्वाट टीम) में तैनात दरोगा यतीश कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे और सचेंडी थाने में तैनात दरोगा रोहित सिंह ने रोक लिया. यहां पर कारोबारी को धमकाया गया और मारपीट कर उसके पास मौजूद 5.30 लाख रुपये लेकर पुलिसवाले फरार हो गए.

PolicemenBusinessmanKanpurUttar Pardesh

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?