Up News: योगी सरकार (Yogi Adityanath) लाख अस्पतालों के बदलते हालात के बार में तारीफ करती हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra hospital) जिले के एक अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मोबाइल की रोशनी (mobile torch) के सहारे डिलीवरी (delivey) कराने का वीडियो वायरल हो रहा है. मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बच्चे की डिलीवरी कराने का यह मामला सोनभद्र जिले के चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है.
प्रसव कराने आई महिला ने भी बताया कि प्रसव के दौरान बिजली नहीं थी. मोबाइल के प्रकाश में प्रसव कराया गया और वार्ड में शिफ्ट होने के बाद भी मोबाइल जलाकर प्रकाश किया गया. मोबाइल की रोशनी में प्रसव मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (chief Medical Officer) स्वास्थ्य कर्मियों का बचाव करते दिखे. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी होने के कारण तत्काल जनरेटर नहीं चलाया जा सका.
यह भी पढ़ें: Bihar News:दरभंगा में डॉक्टर के घर 25 लाख की चोरी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. हालांकि, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 8 सितंबर का बताया जा रहा है. खबर है कि इस वीडियो को प्रसव कराने अस्पताल आई महिला के भाई ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था.
यह भी पढ़ें: UP News:प्रेमी संग भागने के लिए महिला ने 6 महीने के मासूम को नाले में फिंकवाया, वीडियो देख कांप जाएगी रूह