Tallest buildings in India : भारत की 10 सबसे ऊंची इमारतें, जानें किस शहर में सबसे ज्यादा हाईराइज बिल्डिंग

Updated : Sep 10, 2022 19:25
|
Mukesh Kumar Tiwari

Tallest buildings in India: नोएडा के ट्विन टावर (Noida Twin Tower) जब सुर्खियों में हैं, तब आइए जानते हैं देश की सबसे ऊंची 10 इमारतों के बारे में. यह आर्टिकल में ऐसी बिल्डिंगों को कवर किया गया है जो 190 मीटर यानी कम से कम 623 फीट ऊंची हैं. इस सूची में एंटीना, टावर, रेडिवो मास्ट, मंदिर, चिमनी के आर्किटेक्चर को शामिल नहीं किया गया है.

देश में गगनचुंबी इमारतों का दौर 1959 में चेन्नई में एलआईसी बिल्डिंग (LIC Building in Chennai) के बनने से शुरू हुआ था. 12 मंजिलों वाली ये इमारत देश की पहली गगनचुंबी इमारत थी और 1961 तक देश की सबसे ऊंची इमारत बनी रही.

इसके बाद मुंबई की 25 मंजिला उषा किरण बिल्डिंग ने इसे पीछे छोड़ा. तब से अब तक देश में कई गंगनचुंबी इमारतें आकार ले चुकी हैं. 2018 में Palais Royale को स्ट्रक्चर के लिहाज से देश की सबसे ऊंची इमारत माना गया लेकिन इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन अब भी जारी है. बन चुकी इमारतों में 280.2 मीटर (919 फीट) और 76 मंजिलों वाला World One सबसे ऊंचा है. आने वाले वक्त में Supertech Supernova Spira इसे पीछे कर देगा. हालांकि, कई और भी गगनचुंबी इमारतें हैं जो अभी होल्ड पर हैं.

देश में अगर शहरों की बात करें तो मुंबई में भारत की सबसे ज्यादा गगनचुंबी इमारतें हैं. शहर में लगभग 200 गगनचुंबी इमारतें और 5,600 ऊंची इमारतें मौजूद हैं.

दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले 20 वर्षों में बड़े पैमाने पर ऊंची इमारतें बनी हैं और अभी यहां करीब 18 गगनचुंबी इमारतों और 5,200 ऊंची इमारतों को बनाया जा चुका है. कोलकाता में 14 गगनचुंबी इमारतें हैं और लगभग 800 बन चुकी ऊंची इमारतें हैं. बैंगलोर, पुणे और सूरत में भी कई ऊंची इमारतें हैं.

आइए एक नजर डालते हैं देश की 10 सबसे ऊंची इमारतों पर

1- पैलेस रॉयल मुंबई (Palais Royale Mumbai)

शहर- मुंबई, ऊंचाई- 320 मीटर (1,050 फीट), फ्लोर- 88

2- पीरामल अरण्य आरव (Piramal Aranya Arav)

शहर-मुंबई, ऊंचाई- 282.2 मीटर (926 फीट)  फ्लोर-83

3- वर्ल्ड वन (World One)

शहर-मुंबई   ऊंचाई- 280.2 मीटर (919 फीट)  फ्लोर - 76

4- वर्ल्ड  व्यू (World View)

शहर- मुंबई   ऊंचाई- 277.6 मीटर (911 फीट)    फ्लोर- 73

5- लोढ़ा ट्रम्प टॉवर, लोढ़ा मार्कीज, लोढ़ा कियारा, लोढ़ा अल्लूरा, लोढ़ा पार्कसाइड
(Lodha Trump Tower, Lodha Marquise, Lodha Kiara, Lodha Allura, Lodha Parkside)

शहर- मुंबई, ऊंचाई- 268 मीटर (879 फीट), फ्लोर- 76

6- ओमकार 1973 टावर A, ओमकार 1973 टावर B (Omkar 1973 Tower A, Omkar 1973 Tower B)

शहर-मुंबई, ऊंचाई- 267 मीटक (876 फीट), फ्लोर- 73

7- नथानी हाइट्स (Nathani Heights)

शहर-मुंबई, ऊंचाई- 262 मीटर (860 फीट), फ्लोर-72

8- थ्री सिक्स्टी वेस्ट टावर B (Three Sixty West Tower B)

शहर-मुंबई, ऊंचाई-260 मीटर (853 फीट), फ्लोर-66

9- द 42 (The 42)

शहर- कोलकाता, ऊंचाई- 260 मीटर (850 फीट), फ्लोर 65

10- वन अवीघ्ना पार्क (One Avighna Park)

शहर- मुंबई, ऊंचाई- 260 मीटर (853 फीट), फ्लोर-64

ये भी देखें- Supertech twin towers: दुनिया की बड़ी इमारतें जिन्हें सेकंडों में गिराया गया, जानें इतिहास

Indiamumbaibuildingstwin tower

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?