RSS: मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, कहा- देश को आजादी लम्बे संघर्ष के बाद मिली

Updated : Aug 16, 2022 13:14
|
Editorji News Desk

Independence Day 2022 - 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat)  ने नागपुर (Nagpur) स्थित संघ मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया. साथ ही उन्होंने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान मोहन भागवत ने सभी देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. अपने संबोधन में आरएसएस प्रमख ने कहा कि 'आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरव और संकल्प का क्षण है. साल 1947 में हमें अंग्रेजों से मुक्ति मिली, लेकिन भारत जैसे बड़े भू-भाग को एक राजनीतिक छत्र के नीचे लाने में शताब्दियों का समय लग गया.' 

वहीं तिरंगे (Tricolorये भी पढ़ें : लाल किले की प्राचीर से PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, कहा- भारत लोकतंत्र की जननी) के बारे में बोलते हुए भागवत ने कहा 'भारत दुनिया के हित के लिए त्याग करेगा. इसी वजह से हमारे तिरंगे में सबसे ऊपर का रंग केसरिया है. ऐसा हम तब कर सकेंगे, जब हमारा मन शांत होगा. इसलिए हमारे तिरंगे का दूसरा रंग सफेद है. उन्होंने कहा कि हमारा मन शांत तभी होगा जब हम हर तरह से सम्पन्न होंगे. इसलिए तीसरा हरा रंग सम्पन्नता की देवी लक्ष्मी का प्रतिक है. 

हर भारतीयों को उनका कर्म याद दिलाते हुए भागवत ने कहा हर हिन्दुस्तानी को इस बारे में नहीं सोचना चाहिए कि देश ने हमारे लिए क्या किया है, बल्कि इस बारे में सोचना चाहिए कि हमने अपने राष्ट्र की उन्नति के लिए अब तक क्या किया ?'

RSSRSS CHIEF MOHAN BHAGWATIndependence Day 2022

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?