अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला (Ramlala) के गर्भगृह के प्रथम शिला का पूजन 1 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करेंगे. इस पूजन का अनुष्ठान राम जन्मभूमि (Ramjanm Bhoomi) परिसर में शनिवार से शुरू हो गया, जिसमें पूरे देश के 40 विद्वान ब्राह्मण रामलला के गर्भगृह निर्माण के निमित्त होने वाले अनुष्ठान का पूजन अर्चन कर रहे हैं. दो पालियों में राम जन्म भूमि परिसर में अनुष्ठान चलेगा. इस भव्य समारोह का लेकर व्यापक तैयारियां कर ली गईं हैं. सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: राजकोट में बोले PM MODI- 8 सालों में कुछ ऐसा नहीं किया, जिसे सिर झुकाना पड़े
1 जून को यज्ञ कर इस महा अनुष्ठान की पूर्णाहुति
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सर्वदेय अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार से हुई है. सभी देवी देवताओं का आवाहन कर पूजन अर्चन का प्रारंभ राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हुआ है. अनुष्ठान 31 मई तक चलेगा. 1 जून को यज्ञ कर इस महा अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी. इस दौरान पूरे जन्मभूमि परिसर को फूलों से सजाया जाएगा. गर्भगृह स्थल पर 5 दिन तक अनुष्ठान चलेगा ट्रस्ट मंदिर निर्माण की शुरुआत को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है.
ये भी पढ़ें: देवबंद की बैठक में भावुक हुए मौलाना मदनी, बोले- मुसलमानों का राह चलना मुश्किल