Kalkaji Temple : राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जागरण के दौरान मंच गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए. जबकि एक महिला की मौत हो गई है. हादसा करीब रात के 12 बजे का बताया जा रहा है
पुलिस के मुताबिक कालका जी मंदिर में शनिवार को जागरण का आयोजन किया गया था. जिसमे मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे थें, जिन्हे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. इस दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई. बेकाबू भीड़ मंच पर चढ़ गयी जिससे मंच गिर गया.
जिससे नीचे बैठे 17 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां एक महिला की मौत हो गई.