Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, जैश का कमांडर जाहिद वानी भी शामिल

Updated : Jan 30, 2022 09:37
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में 5 आंतकियों (Terrorists) को मार गिराया है. ये आतंकी लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे. मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शनिवार रात बडगाम जिले के चरारेश्रीफ और पुललामा जिला के नायरा में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया. इस दौरान बडगाम में एक और पुलवामा में 4 आतंकी को मार गिराया गया.

जाहिद मंजूर वानी जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कैडर में से एक था. वो लेटपुरा की घटना में शामिल था. इस आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे. 

शनिवार शाम को पुलवामा के नायरा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया. इससे पहले संदिग्ध आतंकियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

EncounterSecurity forcesterroristsJammu KashmirJeMZahid Wani

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?