Agra News: यमुना नदी (Yamuna River) अपना रौद्र रूप सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि अब आगरा में भी दिखानी शुरू कर दी है. दिल्ली के साथ-साथ आगरा में भी यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.
यही कारण है कि यमुना का पानी लगभग 45 साल के बाद ताजमहल (Taj Mahal) की दीवार तक पहुंच गया है.
ताजमहल के पीछे यानी नदी की ओर बने ताज व्यू पॉइंट (Taj View Point) तक यमुना नदी का पानी चढ़ गया है. अब जिला प्रशासन ने ताज व्यू पॉइंट में पानी के पहुंचने के बाद उसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Delhi Flood News: दिल्ली में बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
मंगलवार सुबह यमुना का पानी ताजमहल के दशहरा घाट और मेहताब बाग (Dussehra Ghat and Mehtab Bagh) पर तक आ गया. करीब 40 गांव में पानी भरने की आशंका है. वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं ताजमहल की दीवार से सटे हुए पार्क और अन्य जगहों पर यमुना नदी का पानी भरा हुआ है.