Corona New Variant: भारत में फिर से कोरोना के कहर की आहट! नए वैरिएंट की दस्तक

Updated : Apr 06, 2022 20:04
|
Editorji News Desk

Corona New Variant: भारत में कोरोना का कहर एक बार फिर से देखने को मिल सकता है. देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE और कप्पा की दस्तक हो चुकी है., इन दोनों वैरिएंट के एक-एक केस मुंबई (Mumbai) में मिले हैं. देश में XE वैरिएंट का ये पहला मामला है. जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान कुल 376 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 230 मुंबई के ही थे. जीनोम सीक्वेंसिंग परीक्षण का यह 11वां बैच था. 230 में से 228 सैंपल ओमीक्रॉन (Omicron) के हैं, बाकी- 1 कप्पा वैरिएंट का है और 1 XE वैरिएंट का है.

इस वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चिंता जाहिर कर चुका है. बताया जा रहा है कि कोरोना के ये नया म्यूटेंट वैरिएंट XE पिछले वैरिएंट ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से करीब 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक हो सकता है. WHO के मुताबिक जब तक इसके ट्रांसमिशन रेट और बीमारी के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जाता तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही जोड़कर देखा जाएगा.

IndiaCOVID-19Corona New VariantCorana

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?