Jammu-Kashmir News: भूकंप से कांप उठा था ऑपरेशन थिएटर, पर नहीं डिगा डॉक्टरों का हौसला, कराई डिलीवरी

Updated : Mar 24, 2023 19:25
|
Editorji News Desk

Jammu-Kashmir News: 21 मार्च की रात जब उत्तर भारत के इलाकों में भूकंप ने दहशत मचा दी थी, उसी वक्त जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के एक अस्पताल में डॉक्टर एक नई जिंदगी को दुनिया दिखाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे. 21 मार्च की रात बिजबेहरा अनंतनाग अस्पताल में भूकंप के तेज झटके के बीच डॉक्टरों ने एक बच्चे की डिलीवरी करवाई. मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलिया वैद ने कहा- भूकंप से हम डर गए थे. हमारे कुछ टेक्नीशियन ने हाल ही में हमें जॉइन किया है. पेशेंट मां ने खुद पूरा घटनाक्रम देखा.

सीएमओ डॉ यूसुफ जागू ने कहा- हमने बिजबेहरा अस्पताल में 24x7 की मैटरनिटी सर्विस शुरू की हैं. ये हमारी तीसरी डिलीवरी थी... लेकिन उसी के बीच डॉक्टरों की टीम ने भूकंप के झटके महसूस किए. डॉक्टरों ने प्रोफेशनल तरीके से सर्जरी की और बच्चे और मां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाली.

ये भी देखें- Earthquake in India: उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 6.6 रही तीव्रता...जानें कहां था केंद्र?
 

HospitalAnantnagIndiaearthquakeKashmir

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?