Aditya-L1: आदित्य-एल 1 को मिली एक और सफलता, चौथी बार ऑर्बिट बढ़ाई गई

Updated : Sep 15, 2023 13:32
|
Editorji News Desk

इसरो ने 15 सितंबर को रात करीब 2:15 बजे चौथी बार आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई. इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. इसरो ने बताया कि इसके लिए कुछ देर के लिए थ्रस्टर फायर किए गए.  अब आदित्य एल 1 की पृथ्वी से सबसे कम दूरी 256 किमी है, जबकि सबसे ज्यादा दूरी 1 लाख 21 हजार 973 किमी हो गई है. आपको बता दें कि आदित्य सोलर मिशन की लॉन्चिंग 2 सितंबर को की गई थी.
इसरो का ये ऑपरेशन ISTRAC बेंगलुरु से किया गया है. इस दौरान सैटेलाइट को मॉरिशस और पोर्ट ब्लेयर में बने ISRO के ग्राउंड स्टेशनों से ट्रैक किया गया. इसके बाद अब 19 सितंबर को रात 2 बजे इसे लैगरेंज पॉइंट L1 की कक्षा में स्थापित करने के लिए ऑर्बिट बढ़ाई जाएगी.

3, 5 और 10 सितंबर को भी बढ़ाई गई थी ऑर्बिट
इसरो ने इससे पहले 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट बढ़ाई थी. 5 सितंबर को रात 2.45 बजे आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट दूसरी बार बढ़ाई गई थी। तब इसे पृथ्वी की 282 किमी x 40,225 किमी की कक्षा में भेजा गया. इससे पहली पहली बार इसरो के वैज्ञानिकों ने 3 सितंबर को आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाई थी. 

 
Aditya L1

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?