Land for job scam: लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी को बड़ी राहत, 50 हजार मुचलके पर मिली बेल

Updated : Mar 17, 2023 11:41
|
Editorji News Desk

नौकरी के बदले जमीन मामले  (Land for job scam) में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, (Lalu Yadav) उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) और उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सभी को जमानत दी है. सीबीआई ने सुनवाई के दौरान जमानत का विरोध नहीं किया. इस दौरान लालू परिवार के तीनों सदस्य कोर्ट रूम में मौजूद रहे. आपको बता दें कि लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे थे. सुनवाई शुरू होने पर सभी आरोपियों ने कोर्ट में जज के सामने अपनी उपस्थिति हाथ उठाकर दर्ज कराई. अब मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी.

लालू परिवार को मिली बड़ी राहत

US Drone: रूस ने कालासागर में डुबोया अमेरिकी सैन्य ड्रोन! अमेरिका का बड़ा दावा, रूसी राजदूत को किया तलब

RJD नेता जयप्रकाश यादव और प्रेमचंद गुप्ता भी उस वक्त कोर्ट में मौजूद थे. लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले में लोगों से जमीन ली थी. सीबीआई ने बीते साल 18 मई को लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था.

 

Land EncroachmentBailLalu Prasad Yadav

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?