On This Day in History 29 August: आज ही के दिन हुआ था 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद का जन्म...

Updated : Aug 28, 2023 22:20
|
Editorji News Desk

Today History: 29 अगस्त की तारीख में देश-दुनिया के इतिहास में कई अहम घटनाएं दर्ज हैं. लेकिन भारत के संदर्भ में देखा जाए तो के दिन एक ऐसे भारतीय का जन्म हुआ था, जिसे अपने हुनर से नाम मिला, हॉकी का जादूगर... महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. उन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन बार 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ध्यानचंद हॉकी की गेंद को जैसे अपने पास जैसे चिपका कर रखते थे, इसीलिए उन्हें 'हॉकी का जादूगर' नाम दिया गया. उन्हीं की याद में आज दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

29 अगस्त 1965, इस दिन को कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के इतिहास में यादगार दिन माना जाता है. आज ही के दिन पहली बार समुद्र में 205 फीट नीचे से एक एक्वानॉट ने स्पेस मिशन पर गए एस्ट्रोनॉट दोस्त से रेडियो टेलीफोन पर बात की थी. बता दें कि 21 अगस्त 1965 को US ने जेमिनी-5 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया था, इसमें पीट कॉनरेड और गॉर्डन कूपर अंतरिक्ष में गए थे. दोनों ने 8 दिन अंतरिक्ष में बिताए जो उस समय अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा देर तक रहने का रिकॉर्ड भी था. 

आज ही के दिन 20 अगस्त, 1842 को ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे और इसी के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त हो गया था. 

वहीं, अगर 29 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं पर नजर डालें, तो वो इस प्रकार हैं... 

29 अगस्त का इतिहास

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त.

1887: कभी गांधीजी के डॉक्टर रहे और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म.

1905: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म.

1931: शक्तिशाली नगा आंदोलन की बुनियाद रखने वाले नगा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन.

1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन हुआ.

1941: रूस में मानव इतिहास की जघन्य घटना. जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की.

1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त.

1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म। उनके नेतृत्व में ही भारत ने पहले ही प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया.

1952: प्रेयरिंग संत के नाम से मशहूर भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन.

1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया.

1969: करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था.

1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की.

1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में विमान हादसा। वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत.

1998: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित.

2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन.

Today History

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?