DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के 20 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इस नौकरी के लिए सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 67 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी. लेकिन इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों की उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
किस पद के लिए क्या पढ़ाई जरूरी ?
जूनियर रिसर्च फेलो के लिए अभ्यर्थी का बी.ई/बी.टेक/एम.ई/एम.टेक/एम.एससी पास होना चाहिए. वहीं, रिसर्च एसोसिएट के लिए पीएचडी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) या एमई/एमटेक की डिग्री और 03 साल का अनुभव होना जरूरी है.
कितनी मिलेगी सैलरी ?
जूनियर रिसर्च फेलो पद पर चयनित उम्मीदवारों को 37000 रुपये वेतन मिलेगा. जबकि रिसर्च एसोसिएट पद पर चयनित आवेदकों को 67000 रुपये हर महीने मिलेंगे.
31 मई से पहले करें अप्लाई
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मई तय की गई है.
ये भी पढ़ें: Government Jobs: 1 लाख 40 हजार रु मिलेगी सैलरी, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन...ऐसे करें अप्लाई