महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस की Anti Human Trafficking Unit ने सोमवार सुबह बेलापुर इलाके के शाहबाज गांव में एक फ्लैट पर छापेमारी की.
एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान उन्हें फ्लैट में बांग्लादेश की पांच महिलाएं और तीन पुरुष मिले. इन सभी की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि ये बंग्लादेशी नागरिक पिछले चार साल से बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से वहां रह रहे थे.
पुलिस ने कहा कि आठों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क पर NIA की बड़ी चोट; 30 जगहों पर एक साथ जारी है छापेमारी