Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated : Jan 19, 2024 07:28
|
Editorji News Desk

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा का सितम जारी है. आज सुबह राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. दिल्ली को आज भी कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है. आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 2 दिन के लिए येलो अलर्ट (Delhi Yellow Alert) जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई इलाके जबरदस्त सर्दी की चपेट में हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान मुरादाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप रहा और इस दौरान मुरादाबाद मंडल में रात का तापमान सामान्य से कम रहा. इसके अलावा बाकी मंडलों में रात का तापमान सामान्य रहा.

हरियाणा के मौसम का हाल

हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.अंबाला में 5.1, हिसार में 4.5, करनाल में 4.4, नारनौल में 7.2, रोहतक में 6.2 और सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा. राजधानी चंडीगढ़ भी शीतलहर की चपेट में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें: Gujarat: वडोदरा के पास झील में नाव पलटने से 14 स्कूली छात्रों व दो शिक्षकों की मौत

delhi weather update

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?