Cylinder Price Cut: कमर्शियल LPG सिलेंडर के घटे दाम, जानिए अपने शहर में नया रेट...

Updated : Jul 02, 2022 07:00
|
Editorji News Desk

LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल (commercial) LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है. इंडियन ऑयल की तरफ से जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक दिल्ली (LPG cylinder price in delhi) में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ है. दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम पहले 2219 था जो अब घटकर 2021 रुपये हो गया है. बात अगर कोलकाता की करें तो यहां 2322 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 2140 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 2171.50 की जगह अब 1981 रुपये जबकि चेन्नई में 2373 की जगह 2186 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि कंपनियों की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडरों पर राहत नहीं दी गई है. 

ये भी देखें । Parliament Monsoon session: 18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा
बीते दिनों महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का ऐलान किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस कदम से नौ करोड़ से ज्यादा उपभोक्त लाभान्वित हुए थे. 

देश-दुनिया की ख़बरों के लिए क्लिक करें

Gas CylinderCommercial Gas Price

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?