CNG Price: दिल्ली-NCR में 2.50 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई CNG, जानिये क्या है लेटेस्ट रेट?

Updated : Mar 06, 2024 21:47
|
Editorji News Desk

CNG Price: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए महंगाई से राहत की खबर है. 7 मार्च 2024 से दिल्ली में सीएनजी के दामों में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई. बता दें कि दिल्ली एनसीआर में सिटी गैस कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में समीक्षा की. इसके बाद सीएनजी के दाम घटाने का फैसला लिया है.

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में सीएनजी 76.59 रुपये किलो में मिल रहा था, जो अब 74.09 रुपये प्रति किलो में मिलेगा. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पहले सीएनजी 81.20 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था, जो अब 78.70 रुपये प्रति किलो में मिलेगा.

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई में राज्य संचालित महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती (CNG Price Cut) की थी. जिसके बाद अब महाराष्ट्र में सीएनजी 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी.

इतना ही नहीं, यूपी के लखनऊ, अयोध्‍या और आगरा वालों को भी होली से पहले तोहफा मिला है. यहां पर भी CNG ढाई रुपये तक सस्‍ती हो गई है. 

इसे भी पढ़ें- Delhi Crime: 36 वर्षीय शख्स ने खुद को मारी गोली या फिर...? गुत्थी को सुलझाने में जुटी दिल्ली पुलिस
 

CNG Latest Price

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?