चंद्रयान 3 मिशन के लिए पूरे देश में एक अलग तरह का उत्साह का माहौल है. हर कोई इंसान बस उस पल का इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होगी. और इसीलिए देशभर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं .
इसी बीच वाराणसी में लोगों ने विशेष पूजा का आयोजन किया. वहीं सोमवार सुबह को मां कामख्या मंदिर में भी लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास तरह का हवन-पूजन किया.
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ
किया जा रहा है.
ये भी देखें: चांद पर उतरने से ठीक पहले टल सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, जानिए क्यों?