Chandrayaan 3: इसरो से आई ताजा अपडेट, अपने निर्धारित समय पर लैंड होगा चंद्रयान 3

Updated : Aug 22, 2023 13:50
|
Editorji News Desk

चंद्रयान 3 की लैंडिंग से जुड़ी एक खास खबर इसरो की तरफ से सामने आई है.इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से एक बयान में ये बात साफ कर दी है कि अब चंद्रयान-तीन मिशन अपने निर्धारित समय पर ही पूरा होगा.
इसरो ने कहा कि प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है. इसरो ने एक नया वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें चांद की सतह दिख रही है. 

आपको बता दें कि अब वो पल दूर नहीं जब चांद पर हिंदुस्तान का झंडा लहराने वाला है. सॉफ्ट लैंडिंग से करीब 30 घंटे पहले इसरो ने विक्रम लैंडर को लेकर ताजा बयान दिया है जिसमें ये साफ कर दिया गया है कि सारी स्थिति लैंडिंग के अनुकूल हैं और ये लैंडिंगतय समय पर ही की जाएगी.

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल ने अपना दूसरा व आखिरी डिबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब वो  23 अगस्त को 6 बजकर 04 मिनट चांद पर लैंड करेगा. आपको बता दें कि लैंडिंग के सफल होने के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन भी चांद पर कदम रख चुके हैं.

ये भी देखें: दुआओं और प्रार्थनाओं के बीच चंद्रयान 3 मिशन के लिए देश में हो रहा पूजा पाठ

Chandrayaan 3

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?