Chandrayaan-3: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन लॉन्च किया. इसके बाद अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ( Space Agencies) के साथ साथ विदेशी मीडिया (Foreign Media) ने मिशन के लिए इसरो और भारत को बधाई दी. चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स (Chinese Media Global Times) ने चंद्रयान-3 के लॉन्च का वीडियो शेयर कर भारत की तारीफ की.
ब्रिटिश अखबार द गार्जियन और अल जजीरा ने चंद्रयान की लॉन्चिंग पर मिलते-जुलते शीर्षक के साथ लिखा कि भारत से पहले सिर्फ यूएस, रूस (सोवियत संघ) और चीन हालांकि चांद तक पहुंच गये लेकिन चांद के साउथ पोल पर अब तक कोई भी देश नहीं पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के लॉन्च के बाद फिल्मों के बजट पर क्यों हो रही है चर्चा ? जानिए वजह
द गार्जियन ने चंद्रयान की खासियत बताते हुए 2019 का जिक्र किया जब चंद्रयान-2 चांद के ऑर्बिट तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद रोवर का लैंडर से संपर्क टूट गया और चांद पर उतरने को कोशिश में चंद्रयान 2 दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
द गार्जियन ने मोदी सरकार का जिक्र करते हुए लिखा 'परमाणुशस्त्र से संपन्न भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है. ऐसे में नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सरकार सुरक्षा और प्रौद्योगिकी में देश की शक्ति दिखाने के लिए उत्सुक है.' यूएस की न्यूज़ कंपनी सीएनएन ने इस घटना को ऐतिहासिक बताते हुए भारत के स्पेस प्रोग्राम की प्रगति की कहानी बताई.
चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर कहा- बधाई! भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च कर दिया. स्पेसक्राफ्ट अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग करने की कोशिश करेगा. अगर भारत इस कोशिश में सफल हुआ तो चांद पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
बीबीसी ने चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉचिंग पर भारत को बधाई देते हुए लिखा कि चंद्रयान-3 ने ऐतिहासिक उड़ान भर ली है. 23-24 अगस्त तक ये चांद पर लैंडिंग करने की कोशिश करेगा.