BJP MLA T Raja : हैदराबाद के विधायक राजा सिंह गिरफ्तार, पैगम्बर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

Updated : Aug 25, 2022 11:03
|
Editorji News Desk

हैदराबाद (Hyderabad) के गोशामहल के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह (bjp mla t raja singh)को गिरफ्तार कर (arrested)लिया गया है. उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad)को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही लोग गुस्से में थे. हैदराबाद में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. उसके बाद उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.

New Excise Policy: एलजी की सिफारिश पर गृहमंत्रालय का एक्शन, 2 IAS अधिकारी निलंबित

विधायक टी राजा को गिरफ्तार किया गया

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं. इतना ही नहीं, दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों के बाहर भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. गुस्साए लोगों ने उन पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया.

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मामला 

दरअसल, टी. राजा ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के ऑफिस के सामने और शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. इस वीडियो में उन्होने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी. टी. राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक हैं. 

prophet muhammadBJP MLAProphet Muhammad Controversy

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?