69th National Film Awards 2023 Winners List: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'RRR' का जलवा कायम रहा. फिल्म 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया.
आलिया भट्ट को जहां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तो वहीं, कृति सेनन को 'मिमि' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया. 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए पल्लवी जोशी को और 'मिमि' के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला.
विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया. बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड आर माधवन की फिल्म रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्टबेस्ट के नाम रहा.
नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' को चुना गया वहीं बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड 'RRR' को मिला. किसको कौन सा अवॉर्ड मिला यहां देखिए पूरी लिस्ट...
बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड एक्टर)
बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट, कृति सेनन
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- किंग सोलोमन (RRR)
बेस्ट कोरियोग्राफी- प्रेम रक्षित (RRR)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- वी श्रीनिवास मोहन (RRR)
बेस्ट गुजराती फिल्म- छेलो शो
बेस्ट मिशिंग फिल्म- बूम्बा राइड
बेस्ट असमी फिल्म- अनुर
बेस्ट बंगाली फिल्म- कालोखो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा के जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्ट डायरेक्टर- बकुल मटियानी (स्माइल प्लीज)
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्ट एजुकेशनल फिल्म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्ट एनवायरनमेंटल फिल्म - मुन्नम (मलयालम)
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram