टीवी एक्ट्रेस हेतल यादव (Hetal Yadav) 25 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई टीवी शो में नजर आ चुकी है. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में News18 शोशा के साथ बातचीत में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के गर्भपात के कुछ घंटों बाद सेट पर बुलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हेतल ने कहा, 'मैंने यह नहीं सुना है कि जिस दिन उसका गर्भपात हुआ था, उस दिन उसने काम करना शुरू किया था, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि यह एक एक्टर होने की कीमत है, और शो को चलते रहना चाहिए.'
उन्होंने आगे कहा, 'पर्सनली भले हम दुखी हो, खुश हो या मैं बीमार हो काम करना ही है. मुझे याद है, मेरी मां को कैंसर हो गया था, जब मैं टीवी शो 'उतरन' कर रही थी. मेरा परिवार उस समय नरक से गुजर रहा था. लेकिन फिर भी मुझे सेट पर जाकर शूटिंग करनी थी, मुझे कॉमेडी सीन करने थे. यह मेरे लिए बहुत कठिन था. भले मैं उदास थी या तनाव में थी लेकिन मुझे एक एक्टर होने की कीमत चुकानी थी.'
सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस कहा, 'मैं इस एक बात के लिए किसी को दोष नहीं देना चाहती क्योंकि हम आर्टिस्ट है अगर हमें कुछ हो गया, तो प्रोडक्शन के लोग चैनल से पंगा ले लेंगे, क्योंकि टीवी में विशेष रूप से दैनिक टेलीकास्ट होते हैं. मुझे लगता है कि स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी का चेहरा थीं और वह एक स्टार थी. अगर वह सेट पर शूटिंग पर नहीं होतीं तो दिक्कत होती.'
ये भी देखें : Hrithik Roshan की पिता राकेश रोशन ने की तारीफ, 'डॉक्टर के मना करने के बाद भी बनाई इम्प्रेसिव बॉडी'
बता दें, 'डांस मास्टर' के रूप में शोबिज में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हेतल को घुटने की चोट के कारण डांसिंग से ब्रेक लेना पड़ा और वो एक्टिंग लाइन में आ गई. हेतल 'उतरन', 'बालिका वधू', 'इमली', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (2008), 'बैरिस्टर बाबू', 'काशीबाई बाजीराव' जैसे लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रही हैं.