Divyanka Tripathi की एक्सीडेंट के बाद हुई हाथ की सर्जरी, पति विवेक दहिया ने दिया हेल्थ अपडेट

Updated : Apr 19, 2024 15:57
|
Editorji News Desk

Divyanka Tripathi breaks multiple bones: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का गुरुवार रात एक्सीडेंट हो गया. हादसे में उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गईं जिसके बाद उन्हें फौरन सर्जरी करानी पड़ी. अब एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने उनकी सेहत की जानकारी फैंस को दी है. साथ एक्ट्रेस को इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार भी जताया. 

इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - दिव्यांका ठीक होने की राह पर है. कल रात एक हादसा हुआ और वो ऊंचाई से गिर गईं जिसकी वजह से उनकी बांह की दो हड्डियां टूट गई. हमें फौरन सर्जरी कराने की सलाह दी गई. 

उन्होंने आगे लिखा 'हम दिए जा रहे सभी प्यार और प्रार्थनाओं की सराहना करते हैं, यह बहुत मायने रखता है. हमारे सभी फैंस और मीडिया मित्रों को अपार प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद.'

दिव्यांका का एक्सीडेंट गुरुवार देर रात को हुआ था जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया ने पत्नी के एक्सीडेंट की खबर सुन कर अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया है.उनकी पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की और उनके पति के लाइव सेशन के बारे में भी बताया था. 

टीम ने बताया था कि विवेक दहिया का लाइव सेशन फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है, क्योंकि कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और अभी वो मेडिकल केयर में हैं. 

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की बात करें तो दोनों टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले और उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई.  दोनों 8 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए. 

ये भी देखें : Farah Khan के घर पार्टी में Rajkummar-Patralekhaa, Aditi-Siddharth ने सोनू निगम के गाने का उठाया लुत्फ

Divyanka Tripathi

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब