Swara Bhasker ने किया Nadav की टिप्पणी का समर्थन, कहा-दुनिया को सच्चाई पता चल गई

Updated : Dec 01, 2022 15:52
|
Editorji News Desk

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने के जूरी हेड नदाव लैपिड (Nadav Lapid) ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को वल्गर और प्रोपेगेंडा बता कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. वहीं अब इस मामले में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने नदाव का समर्थन किया है. स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'जाहिर है साफ़ तौर पर दुनिया इसे देख रही है.'

लैपिड ने गोवा में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन पर अपनी स्पीच में कहा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स' को देखकर हम सभी परेशान और हैरान थे. इस फेस्टिवल में हमने डेब्यू कॉम्पिटिशन में 7 और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में 15 फिल्में देखीं. इसमें से 14 फिल्में सिनेमैटिक फीचर वाली थीं.

15वीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स हम सभी को परेशान और हैरान करने वाली थी.' फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भारत में रिलीज होने वाली सबसे सफल पोस्ट-महामारी फिल्मों में से एक थी. इसी साल 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है. 

Swara BhaskerThe Kashmir filesnadav lapidNadav Lapid on The Kashmir FilesThe kashmir files propaganda film

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब