'Singham Again': फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मच अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) सुर्खियों में है. फिल्म मेकर ने 'सर्कस' के गाने के लॉन्च पर इस फिल्म की घोषणा की थी. फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिल्म पुलिस के किरदार में धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म को लेकर नई खबर सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 'सिंघम' की तीसरी फिल्म में अजय देवगन की बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी.
बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि, 'दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वह रोहित शेट्टी यूनिवर्स की पहली लेडी पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने फिल्म के एक्शन सीन के लिए अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है. दीपिका का किरदार एक लेडी सिंघम का है और फिल्म में दीपिका, अजय की बहन के रोल में नजर आएंगी. वह लगभग 35 से 40 दिनों तक शूटिंग करेंगी'
आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में रोहित शेट्टी ने कहा था कि, 'हम जल्द ही 'सिंघम अगेन' बनाने जा रहे हैं. हर कोई मुझसे पूछ रहा कि मेरे पुलिस यूनिवर्स में लेडी पुलिस कौन है? इसलिए आज, मैं कन्फर्म करता हूं कि दीपिका पादुकोण 'सिंघम' में लेडी पुलिस, लेडी सिंघम होंगी. फिल्म की शूटिंग हम अगले साल शुरू करेंगे.'
ये भी देखिए: 'Thank You For Coming': Rhea Kapoor ने पोस्टर के साथ किया फिल्म का एलान, Bhumi- Shehnaaz आएंगी नजर