Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की तैयारियां शुरू!, संगीत, प्रीवेडिंग फंक्शन पर सामने आया अपडेट

Updated : Jan 06, 2023 11:25
|
Editorji News Desk

Sidharth Malhotra-Kiara Advani’s Jaisalmer wedding: खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर गेस्ट लिस्ट और वेडिंग वेन्यू तक पूरी डीटेल सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. दोनों के प्री वेडिंग फंक्शंस जैसे मेहंदी और हल्दी एक ही दिन होंगे. वहीं संगीत की बात करें तो दोनों ने प्लेलिस्ट भी तैयार कर ली है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा ने तय किया है कि वे अपनी शादी की संगीत में अपनी फिल्म 'शेरशाह' के गाने 'रातां लम्बियां' को प्लेलिस्ट में शामिल कर रहे हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जहां हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे, वहीं 6 फरवरी को उनकी शाही वेडिंग सेरेमनी होगी. 

शादी की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें फैमिली और कुछ क्लोज फ्रेंड्स के अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी जैसी हस्तियां शामिल होंगी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राजस्थान के जैसलमेर में शादी करेंगे.

ये भी देखें : Neena Gupta ने खुद को बताया चूहा, कहा- जिंदगी  अपनी शर्तों पर नहीं जी है

Kiara AdvaniSidharth Malhotra and Kiara Advani's weddingPre weddingSidharth Malhotra

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब