25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'पठान' (Pathaan)के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले किंग खान ने फैंस का नया सरप्राइज दिया है. शनिवार को बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा. वहीं रविवार को उन्होंने घर के बाहर खड़े फैंस से मुलाकात की.
शाहरुख खान ने फैंस का संडे बेहद दिलचस्प बना दिया है. शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहरुख खान मन्नत के टेरेस पर खड़े होकर फैंस को प्यार देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मन्नत के बाहर जमा हुई भीड़ किंग खान की झलक पाने को बेताब थे.
वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने प्यार सा कैप्शन लिखा, 'एक प्यारी सी रविवार शाम के लिए धन्यवाद. माफी लेकिन, मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी. पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा.' शाहरुख खान की झलक पाकर अब फैंस का एक्साइटमेंट हाई हो गया है.
ये भी देखें: Athiya Shetty-KL Rahul wedding: खंडाला फार्महाउस में शुरु हुए फंक्शन, करीब 70 लोग गेस्ट लिस्ट में शामिल