Ranveer Singh met cricketer MS Dhoni : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के साथ अपनी कुछ सेल्फी शेयर की हैं. इसमें वह धोनी के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. एक तस्वीर में रणवीर उनके कंधे पर हाथ रखकर और दूसरी फोटो में धोनी के गाल पर किस करते दिख रहे हैं.
एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा- 'मेरा माही'. अब बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को साथ देखकर अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पा रहे क्योंकि उनके दो फेवरेट स्टार्स एक फ्रेम में दिख रहे हैं.
रणवीर सिंह से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की. 'RRR' एक्टर ने इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया.
1983 के वर्ल्ड कप पर बनी बायॉपिक फिल्म '83' में क्रिकेट की दुनिया और कपिल देव का किरदार निभा चुके रणवीर सिंह रियल लाइफ में क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के फैन हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था. वो जल्द ही 'डॉन 3' में दिखाई देंगे.
ये भी देखें : Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन मामले में नहीं हैं आरोपी: मीडिया रिपोर्ट्स