Priyanka Chopra ने एमी अवॉर्ड जीतने पर Vir Das को भेजा गुलदस्ता, नोट में लिखी ये प्यारी बातें

Updated : Nov 30, 2023 15:00
|
Editorji News Desk

कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) ने हाल में ही अपने शो 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए 'इंटरनेशनल एमी 2023' अवॉर्ड जीता है. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वीर दास को बड़े ही खास अंदाज में विश किया है. प्रियंका ने फूलों से भरे गुलदस्ते के साथ अपने हाथ से लिखा एक प्यारा नोट कॉमेडियन को भेजा, जिसे वीर दास ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस का शुक्रिया अदा किया है. 

वीर दास ने एक्स पर गुलदस्ता और नोट को शेयर करते हुए लिखा-  'फूलों के लिए और हममें से बाकी लोगों के लिए खोले गए हर दरवाजे के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद. आप अद्भुत हैं!' वहीं प्रियंका ने नोट में लिखा- प्रिय वीर, आपकी एमी जीत पर आपको बहुत-बहुत बधाई! यह एक योग्य और अद्भुत उपलब्धि है! प्यार के साथ, प्रियंका, मैरी और पर्पल पेबल पिक्चर्स के आपके दोस्त.' बता दें कि पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रियंका की फिल्म मेकिंग कंपनी है.

साल की शुरुआत में, वीर ने प्रियंका से तुलना किए जाने के बारे में बात की थी और अमेरिका में उनकी सफलता पर कहा था कि उनके बीच एक बड़ा अंतर है. उन्होंने कहा था कि जब वह द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन जैसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो में प्रदर्शन कर रहे थे, तो प्रियंका को उस अमेरिकी शो में अतिथि के रूप में देखा गया था.

वीर दास ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं, प्रियंका के स्तर के करीब भी नहीं हूं. जैसे कि प्रियंका ग्लोबल आइकन हैं. मैंने टुनाइट शो में प्रदर्शन किया और प्रियंका उस शो में मुख्य अतिथि थीं. इस तरह हम दोनों के बीच एक बड़ा अंतर है.' 

ये भी देखिए: Rashmika Mandanna के डीपफेक वीडियो मामले में US कंपनी ने झाड़ा पल्ला, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

Priyanka Chopra

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब