'जवान' (Jawan) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली साउथ की खूबसूरत नयनतारा (Nayanthara) ने बीते 18 नवंबर को अपना बर्थडे मनाया है. अब एक्ट्रेस के पति पति विग्नेश शिवन ने उनके 39वें बर्थडे पर उन्हें एक लक्ज़री कार गिफ्ट की है.
दरअसल से नयनतारा को यह गिफ्ट थोड़ा लेट मिला है लेकिन शानदार मिला है. विग्नेश ने एक्ट्रेस को मर्सिडीज मेबैक कार गिफ्ट की है। काले रंग की इस शानदार कार की बेस प्राइस 2.69 करोड़ रुपये और टॉप एंड कार की कीमत 3.40 करोड़ रुपये है.
नयनतारा ने अपने फैंस को अपनी नई ब्रांड की कार की झलक दिखाई है और अपने पति पर खूब प्यार बरसाया है. नयनतारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'घर में आपका स्वागत है ब्यूटी....मेरे प्यारे पति को इस गिफ्ट के लिए थैंक्स.'
ये भी देखें : Priyanka Chopra ने एमी अवॉर्ड जीतने पर Vir Das को भेजा गुलदस्ता, नोट में लिखी ये प्यारी बातें