एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों ट्विटर को लेकर चर्चा में है. हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने एक बार फिर ट्विटर पर अपने अकाउंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. हिमाचल प्रदेश में 'आजतक' के एक कार्यक्रम के दौरान कंगना ने कहा कि ट्विटर उन्हें एक साल तक भी प्लेटफॉर्म पर नहीं रख सका. इस बीच इंस्टाग्राम ने भी उन्हें उनके पोस्ट के लिए तीन चेतावनियां दी हैं. एक्ट्रेस ने अपने 'लाइफ टाइम बैन' के बाद फिर से ट्विटर पर लौटने पर और अधिक 'मसाला' सामग्री देने का वादा किया है.
कंगना ने कहा, 'अगर मैं ट्विटर पर वापस आती हूं, तो लोगों का जीवन सनसनीखेज हो जाएगा और मेरा जीवन समस्याओं से घिर जाएगा क्योंकि मेरे खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं. मुझे खुशी है कि मैं ट्विटर पर नहीं हूं. लेकिन अगर मेरा फिर से ट्विटर पर एक्टिव हो जाता है, तो निश्चित रूप से... आपको ढेर सारा 'मसाला' मिलेगा'
कंगना को पिछले साल उनकी विवादित टिप्पणियों के बाद माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट से बैन कर दिया गया था. अब, एलोन मस्क के ट्विटर टेकओवर करने के बाद कंगना के फैन उम्मीद कर रहे हैं कि कंगना पर अब बैन हट जाएगा और ट्विटर पर वापसी करेंगी.
हाल ही में एलन मस्क द्वारा ट्विटर के टेकओवर के बाद कंगना ने उनकी की जमकर तारीफ की थी.कंगना ने उन तमाम फैंस के स्क्रीनशॉट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे, जिन्होंने एक्ट्रेस का ट्विटर सस्पेंड होने के बाद उनके सपोर्ट में आवाज उठाई थी.
ये भी देखें: Happy Birthday Ananya Panday: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से 'लाइगर' तक, नजर डालते हैं उनकी अब तक की फिल्मों पर