Honey Singh ने अपनी बीमारी बाइपोलर डिसऑर्डर पर किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- मेरे दिमाग में कुछ...

Updated : Dec 25, 2022 13:25
|
Editorji News Desk

रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) अब वापसी कर चुके हैं और अपने नए गाने 'यायी रे' (Yai Re) के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. ये गाना फिल्म 'रंगीला' का 'यायी रे' का रीमिक्स है. हाल ही में हनी सिंह ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी और मेंटल हेल्थ के बारे में बात की है. 

इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि, 'जब मैं बीमार पड़ा तो लाइफ में काफी सारी चीजें हो रही थीं. जब मैं बेहोश हुआ 'रॉ स्टार' के सेट पर और मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में पता चला तो मैंने कहा कि मेरे दिमाग में कुछ प्रॉब्लम है. मुझे कुछ नहीं करना. मुझे इसको ठीक करना है. मुझे इससे ठीक होकर निकलने में पांच साल लगे.'

हनी सिंह ने आगे बताया, 'मैं म्यूजिक बनाना चाहता था. मां से कहा कि मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं तो उन्होंने कहा कि तूने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में शुरुआत की थी, तो बीट्स लिखना शुरू कर. मेरे गाने हिट हो गए. मोटा था तो लोगों ने कहा कि ये वो लुक नहीं है. गाने हिट हो रहे थे लेकिन लोग मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे.'

ये भी देखिए: 'The Last Film Show' के निर्देशक पान नलिन ने कहा अंत में सिनेमा जगत की जीत हुई

bipolar disorder Yai ReHoney Singh

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब