टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गणपत' (Ganapath) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में गणपत को योद्धा के रूप में दिखाया गया है जो शानदार फाइटिंग कर सबकी रक्षा करता है.
टीजर के शुरुआत में 2070 AD की बात की है. फिर पास्ट और प्रेजेंट की झलक भी दिखाई है. इस टीजर में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की झलक दिखाई गई है. यह फिल्म 23 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज की जाएगी.
Ganapath के टीज़र को जो चीज़ अलग बनाती है, वह है इसका शानदार वीएफएक्स +वर्क जिसने फिल्म को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया है. इसे भारत में शायद ही कभी करने की कोशिश की गई हो. जैकी भगनानी ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड क्लास फिल्म लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
ये भ देखें: Mark Antony एक्टर Vishal का दावा, सेंसर बोर्ड ने 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेकर दिया सर्टिफिकेट