Kartik Aaryan का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, फिल्म को मिली साल की सबसे बड़ी ओपनिंग

Updated : May 21, 2022 14:02
|
Editorji News Desk

शुक्रवार (May 20) को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग ली है. हिंदी फिल्मों में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ रही जिसने रिलीज के पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

फिल्म 'भूल भुलैया 2' को देशभर में करीब 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. टी-सीरीज की फिल्म ने पहले दिन ही अपना जादू चला दिया है, फिल्म की कुल कमाई करीब 14.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये शुरुआती आकड़े हैं और शनिवार तक अंतिम आकड़े आने तक इसमें बदलाव तो आएगा.

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अक्षय की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाता के मुताबिक इस समय कार्तिक की फिल्म की मांग राजामौली की फिल्म 'RRR' के हिंदी वर्जन से ज्यादा है.

फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन ने ढोंगी बाबा का रोल निभाया है, जो भूतों से बात करने का दावा करता है. फिल्म में उनके साथ हैं कियारा आडवाणी, तबु, राजपाल यादव और संजय मिश्रा (Kiara Advani, Tabu, Rajpal Yadav and Sanjay Mishra). इस फिल्म का क्लैश कंगना रनौत की धाकड़ (Kangana Ranaut Dhaakad) से हुआ है.

ये भी देखें : Cannes Film Festival 2022 में इन इंडियन स्टार्स ने किया डेब्यू, स्टाइलिश अंदाज से जीता फैंस का दिल

Box Office CollectionKartik AaryanBhool Bhulaiyaa 2

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब