मां बनने के बाद Sonam Kapoor ने कहा, 'मुझमें मेरे पापा का जींस हैं और मैं अभी भी काफी यंग हूं.'

Updated : Aug 25, 2022 10:41
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर(Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. इस बात का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था. वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि उनका पहला ट्रायमेस्टर कैसा था.

सोनम ने वोग इंडिया के साथ अपने बच्चे के जन्म से पहले फोटोशूट करवाया था. मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा, 'किसी औरत के 31 या 32 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर सब इतने परेशान हो जाते हैं. वो आपको कहते हैं ये मत करो, वो मत करो, प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर या प्री-एक्लेमप्सिया न हो जाए. मैंने कहा- रुको, मैं अभी भी बहुत यंग महसूस करती हूं. मेरे अंदर मेरे पिता के जींस हैं. मैं यंग दिखती हूं. सब ठीक होगा.'

एक्ट्रेस ने बताया, 'मुझे क्रिसमस डे पर पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं. उस समय आनंद हमारे लंदन वाले अपार्टमेंट के दूसरे कमरे में थे क्योंकि उन्हें कोविड हुआ था. तो मैंने उन्हें जूम कॉल करके यह खबर दी थी. इसके बाद हमने अपने पेरेंट्स को कॉल किया और उन्हें बताया.'

आगे सोनम ने कहा, 'हमने और सावधानी बरतने का फैसला लिया, क्योंकि उस वक्त लंदन में कोविड-19 फ़ैल रहा था. लेकिन ठीक एक महीने बाद मुझे फीवर, सर्दी और जुकाम हो गया। मैं घबरा गई और मैंने तुरंत गूगल किया कि अगर प्रेग्नेंट महिला को कोविड हो जाए तो क्या होगा? मैं जांघों और पेट में इंजेक्शन ले रहे थी क्योंकि मैं एडवांस मैटरनल उम्र में थी. यह मुश्किल था और मुझे लगातार उल्टियां हो रही थीं. मैं लगातार बीमार थी और बिस्तर पर पड़ गई थी.'

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में दोनो ने मुम्बई में शादी कर ली.

बात वर्क फ्रंट की करें तो सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी. यह फिल्म 2011 में आई कोरियाई फिल्म की रीमेक है.

ये भी देखें: Kapil Sharma Show में कृष्णा अभिषेक की नहीं होगी वापसी!, कॉमेडियन ने निभाए थे कई किरदार

VogueAnand AhujaSonam Kapoor

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब