इलाहाबाद HC ने चुनाव आयोग और PM से की यूपी चुनाव टालने की अपील, कहा- जान है तो जहान है

Updated : Dec 24, 2021 07:31
|
Editorji News Desk

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad HC) ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी से यूपी चुनाव टालने (UP Elections) और रैलियों (Rallies) पर तुरंत पाबंदी लगाने का आग्रह किया है. ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोर्ट ने ये बात कही है.

हाईकोर्ट ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आग्रह करते हुए कहा है कि जान है तो जहान है. अगर रैलियों को नहीं रोका गया तो परिणाम दूसरी लहर से भी बदतर होंगे. जिसके मद्देनजर यूपी चुनाव 1 से 2 महीने टाले जाएं और चुनावी रैलियों पर फौरन पाबंदी लगे.
जज ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका की बात करते हुए उन देशों का उल्लेख किया जिन्होंने लॉकडाउन लागू किया है.

उन्होंने कहा कि यूपी ग्राम पंचायत चुनाव और बंगाल विधानसभा चुनाव ने बहुत से लोगों को संक्रमित किया, जिससे कई मौतें भी हुईं. राजनीतिक दल आगामी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए रैलियों और सभाओं का आयोजन कर रहे हैं और ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना असंभव है.

ये भी पढ़ें- Haridwar: खुलेआम 'नरसंहार' के लिए उकसाने वालों पर एक्शन नहीं, लोग पूछ रहे- क्या देश में दो भारत है?

Allahabad High CourtUP Election 2022PM Modi

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

PM Modi की समर्थकों से अपील 'अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मोदी का परिवार' हटा सकते हैं'

editorji | चुनाव 2024

JDU vs Congress: 'नीतीश का मन बन रहा होगा फिर वापस आने का', कांग्रेस ने दिया जेडीयू को जवाब

editorji | चुनाव 2024

Lok Sabha Elections: तीसरी पार्टी ने बिगाड़ा खेल, नहीं तो INDIA गठबंधन को मिल सकती थीं 9 और सीटें

editorji | चुनाव 2024

NEET Result 2024: NEET UG में ग्रेस मार्क्स देकर बनाए गए 6 टॉपर, NTA ने दी सफाई  

editorji | चुनाव 2024

General Election: मंत्री पद की मांग को लेकर चिराग ने दिया अहम बयान, अपने लक्ष्य का भी किया खुलासा